जम्मू। भाजपा प्रवक्ता डॉ. ताहिर चौधरी ने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन खोकर कांग्रेस पार्टी के नेता भावनात्मक मुद्दों को हवा देकर जनता की सहानुभूति पाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता में अपना आधार पूरी तरह खो चुकी है और अब कुछ मुद्दों पर विभाजनकारी राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए क्षेत्र आधारित पार्टियों पर निर्भर है, लेकिन फिर भी उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी अपने खराब प्रदर्शन के कारण क्षेत्रीय दलों से उचित मान्यता पाने में भी विफल हो रही है। जम्मू-कश्मीर में पिछले विधानसभा चुनाव में नेकां की बैसाखी पर ही कांग्रेस पार्टी न्यूनतम वोट हासिल कर सकी थी। इस दौरान सचिव वीनू खन्ना, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा मौजूद रहे।