फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपराज्यपाल के साथ बार्डर पर सुरक्षा इंतजाम पर हुई चर्चा

विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात करते बीएसएफ के आईजी शशांक आंनद: स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : झांकी तैयार करते कलाकार।
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के नव नियुक्त आईजी शशांक आनंद ने मुलाकात की। दोनों के बीच बाॅर्डर पर बीएसएफ की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजामों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी आनंद ने सात फरवरी को बीएसएफ के नए आईजी के रूप में पदभार संभाला है। आईजी ने एलजी को सीमा सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जानकारी दी है। उपराज्यपाल ने समन्वित तरीके से किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच निरंतर सतर्कता और तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों को कवर करते हुए 192 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है। राजोरी जिले के कुछ हिस्सों में भी बीएसएफ तैनात है। जो सेना और पुलिस की मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें