जम्मू। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनसूया जमवाल ने बाबा बल्लो जी मंदिर मथवार का व्यापक दौरा किया। यहां पर उन्होंने दो फरवरी को देवस्थान मथवार में आयोजित होने वाले बसंत पंचमी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद एडीएम अनसूया जमवाल ने मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां पर एडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले उपायों की समीक्षा की। पुलिस विभाग को भीड़ को नियंत्रित करने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया।