जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल को शुक्रवार को 38वें इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल के लिए रवाना किया गया। सांस्कृतिक दल में 52 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
जो एक से पांच फरवरी तक पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में आयोजित यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस दल में जम्मू विश्वविद्यालय व अन्य कॉलेजों के छात्र शामिल हैं। इन छात्रों ने ज़ोनल स्तर पर हुए डिस्प्ले योर टैलेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। यूथ फेस्टिवल के लिए छात्रों को डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंथाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।