फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने में स्कूलों की भूमिका अहम: शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
स्कूली बच्चों के साथ मंत्री स्कीना इत्तू और जावेद डार फोटो सूचना विभाग
विज्ञापन
जम्मू। युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने में स्कूलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए अभिभावकों और शिक्षकों को सामूहिक रूप से सरकारी एजेंसियों को सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें शिक्षा मंत्री स्कीना इट्टू ने स्कॉस्ट जम्मू में आयोजित स्कूल के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य और शिक्षा पर सरकार का विशेष ध्यान है। मंत्री ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने युवाओं के भविष्य को आकार देने में स्कूलों की इस तरह की पहल के महत्व पर जोर दिया। मंत्री जावेद डार ने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अजय सडोत्रा, प्रिंसिपल अनिल पठानिया व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें