फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग में प्रदेश के 30 युवाओं के सुझाव शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 28वें नेशनल फेस्टिवल की थीम इस वर्ष बदली नजर आई। युवाओं के सपनों का भारत कैसा हो इसको लेकर 11 जनवरी को भारत मंडपम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग में पूरे देश से तीन हजार युवाओं को क्विज प्रतियोगिता, ब्लाग लेखन में उनकी योग्यता की जांच के आधार पर चयनित किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर से 30 बच्चे शामिल हैं। इन्होंने महिला सशक्तीकरण, तकनीक विकास, स्वरोजगार, कृषि विकास, स्टार्टअप विकसित करने को लेकर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। जो सुझाव मिले हैं उनको एक पुस्तक का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग कार्यक्रम में कुल 10 थीम्स पर युवाओं के सुझाव लिए गए। ब्लाग लेखन, आनलाइन क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन के माध्यम से विभिन्न विषयों को शामिल किया गया था। 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे जम्मू कश्मीर से चयनित किए गए 30 बच्चों में से कुछ से मौके पर ही बात कर उनके सुझाव जाने थे। इसमें अनंतनाग कश्मीर की छात्रा सानिया शबीर से प्रधानमंत्री ने बात भी की थी। डायलाग में जम्मू से 66 हजार, कश्मीर से 74 हजार युवाओं जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच थी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।


इन थीम पर युवाओं ने अपने सुझाव दिए
- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग में जो 10 थीम शामिल किए गए उनमें टेक्नालाजी, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक गतिविधियों को समृद्ध करना, भवन निर्माण के इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करना, मेकिंग इंडिया ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग, स्टार्टअप कैपिटल आफ वर्ल्ड शामिल हैं।
विज्ञापन


इनसेट -

यंग लीडर्स डायलाग में यह दिए थे सुझाव

- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर से गए 30 युवाओं में से अनंतनाग की छात्रा सानिया शबीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की थी। छात्रा ने एग्रीकल्चरल एक्टिविटी, मल्टीलेयर फार्मिंग सहित पेरमा कल्चरल फार्मिंग को विकसित करने पर अपने सुझाव दिए थे। इसको लेकर इन युवाओं ने क्या विचार रखे थे। अमर उजाला ने इसको लेकर उनसे बात की।

विकसित भारत बनाए जाने के लिए तकनीक को विकसित करने की जरूरत है। शिक्षा, कृषि के क्षेत्र में और तकनीक का विकास जरूरी है। देश में शिक्षा के क्षेत्र में अभी और काम करने की जरूरत है। इसके लिए हमें यह जानना बेहद जरूरी है कि हम शिक्षा, रोजगार से ही देश की प्रगति में सकारात्मक परिणाम दे सकेंगे। इसके लिए हम सभी को अभी से तैयार रहना है और सरकार को भी इस दिशा में प्रयास करना होगा। प्रधानमंत्री ने दिए गए सुझावों की सराहना की थी।
- मुबाशिर रियाज, छात्र, सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर, निवासी बांदीपोरा


भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में हमने महिला सशक्तीकरण व उनके स्वरोजगार की दिशा में प्रयास करने को लेकर सुझाव दिया था। हमारा मानना है कि समाज या देश का विकास तभी हो सकता है जब महिलाएं सशक्त हों। पुरुष प्रधान समाज की अवधारणा को विराम लगाया जाए। लोग महिलाओं को मजबूत बनाएं कि वह खुलकर अपनी बात कर सकें।

-अभिनंदन सडोत्रा, जम्मू

- एग्रीकल्चरल प्रोडक्टिविटी पर सुझाव रखे, जिसमें कहा कि देश में वन क्राप वन क्लाइमेट की जरूरत है। मौसम के अनुसार फसल का उत्पादन किया जाएगा तो यह अधिक फायदेमंद साबित होगा। इससे किसानों को भी अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- चंद्रप्रकाश, जम्मू

-आज का युग वर्चुअल रियलटी पर काम करने में आगे बढ़ रहा है। देश के अंदर धार्मिक, व्यापारिक, पर्यटन स्थलों को वर्चुअल रियलटी के माध्यम से दिखाए जाने की जरूरत है। इससे कई सारी समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी। वर्तमान में हमें एआई रोबिटिक्स, डिजिटल अर्काइव का प्रयोग करेंगे तो हमारा देश आने वाले 2047 तक विकसित हो सकेगा।

- जिया पठानिया, छात्रा महिला कॉलेज, गांधीनगर, जम्मू

- देश को विकसित करने के लिए हमें हर स्तर पर प्रयास करने हैं। प्रधानमंत्री के साथ अपने सुझाव बांटते हुए कहा कि एग्रीकल्चरल प्रोडक्टिविटी को बढ़ाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही मल्टीलेयर फार्मिंग व पेरमा कल्चरल को विकसित कर खेती करनी होगी। इसमें प्राकृतिक वातावरण को बिना खत्म किए हम खेतों में बिजाई करेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में उगाई जाने वाली फसलों के दाम किसानों को बेहतर मिले इसके लिए ब्लाक चेन बनानी होगी। कोल्ड स्टोरेज बनाने होंगे।
विज्ञापन


- सानिया शबीर, एमएससी छात्रा, शेर-ए-कश्मीर विश्वविद्यालय, निवासी अनंतनाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें