स्कास्ट जम्मू में कार्यक्रम का शुभारंभ करते दहलन राष्ट्रीय सन्वयक ... स्कास्ट जम्मू
जम्मू। स्कास्ट जम्मू की ओर से जनजातीय उपयोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को दलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय समन्वयक दलहन डाॅ. आदित्य प्रताप ने उपस्थित किसानों को दलहन की खेती के गुर सिखाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दाले उगाने के लिए अनुकूल वातावरण है। इसका लाभ उठाना चाहिए। वहीं, शोध निदेशक एसके गुप्ता ने कहा कि किसानों को गेहूं और धान की बीजाई के दौरान दालें बीजनी चाहिएं। इससे किसान दालों की जरूरत को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राजोरी, रामबन, रियासी, सांबा, उधमपुर और जम्मू में दालें उगाई जा सकती हैं।
इस मौके पर दलहन अनुसंधान उपकेंद्र सांबा के प्रभारी बृज नंदन ने दालों की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कास्ट जम्मू दालों की नई किस्मों पर काम कर रहा है। इससे पहले की अपेक्षा ज्यादा पैदावार होगी। किसानों को अब आधुनिक तकनीक से खेती की जरूरत है। इस पर स्कास्ट जम्मू काम कर रहा है। किसान शिविर, प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग ले।
फिजियोलाजी के प्रमुख डाॅ. गुरदेव चंद ने भूमि में उर्वरकता बढ़ाने के बारे में जागरूक किया। अंत में किसानों को स्प्रे के लिए पंप और दालों के बीज भी वितरित किए गए। इस मौके पर शोध निदेशक प्रो. एसके गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।