फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोरी का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझाया, आठ वाहन बरामद किए

विज्ञापन
पुलिस द्वारा बरामद चोरी हुए वाहन   स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बाइक को बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 7 अन्य वाहनों को भी बरामद किया है। कुल आठ वाहन बरामद किए गए। इनमें चार मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, एक ऑटो और एक लोडिंग ऑटो बरामद किया है। पुलिस ने बरामद वाहनों को जब्त करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी निवासी संदीप गुप्ता ने थाना छन्नी हिम्मत में अपनी बाइक चोरी होनी की एफआईआर दर्ज कराई थी। संदीप ने पुलिस को बताया कि उसने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी, कुछ समय बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए सैनिक कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रिंस जसरोटिया और छन्नी हिम्मत थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने 24 घंटे के भीतर ही मुखबिरों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर बाइक को बरामद कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर सात और चोरी किये वाहन बरामद किये हैं। पुलिस बरामद वाहनों के मालिकों की जांच में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें