फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रेडर्स फेडरेशन वेयरहाउस नेहरू मार्केट के महासचिव बने अभिमन्यु गुप्ता

विज्ञापन
विजयी मुद्रा में ट्रेडर्स फेडरेशन वेयरहाउस की नई कार्यकारिणी   स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
जम्मू। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयरहाउस नेहरू मार्केट, जम्मू की चुनाव प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। दोपहर में महासचिव पद के लिए हुए मतदान के बाद शाम को मतगणना में अभिमन्यु गुप्ता ने जीत हासिल की। इसके बाद चुनाव अधिकारी राजेश भगोत्रा ने साल 2024-26 के लिए फेडरेशन के सभी छह पदों पर पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा कर दी।
विज्ञापन

रविवार को अखनूर रोड स्थित एक पैलेस में सुबह 10:30 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक फेडरेशन के 565 सदस्यों में से 509 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से 266 वोट अभिमन्यु गुप्ता को और 241 वोट शाम लाल लंगर को मिले। साथ ही दो वोट अवैध मानते हुए निरस्त कर दिए गए। इस तरह से महासचिव पद पर अभिमन्यु गुप्ता ने 25 वोटों से जीत हासिल की। इसके साथ ही करीब महीने भर से चल रही फेडरेशन की चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न हो गई। चुनाव अधिकारी राजेश भगोत्रा ने महासचिव समेत सभी छह पदों पर पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि महासचिव को छोड़कर प्रधान सहित बाकी सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध ही हो गया था। सिर्फ महासचिव पद के लिए ही मतदान किया गया।

फेडरेशन की नई कार्यकारिणी
प्रधान - दीपक गुप्ता
वरिष्ठ उपप्रधान - धीरज महाजन
कनिष्ठ उपप्रधान - विशाल गुप्ता
महासचिव - अभिमन्यु गुप्ता
सचिव - राहुल गुप्ता
कोषाध्यक्ष - नितीश गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें