फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सड़क और रेल संपर्क को बदला- चुघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू में नए रेल मंडल से जम्मू-कश्मीर में आवागमन, माल ढुलाई, व्यापार और नौकरियों को बढ़ावा मिलेगा। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को अवसर और विकास के क्षेत्र में बदल दिया है, जिससे इसके लोगों की आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं। एक नए रेलवे मंडल की स्थापना और बारामुला तक रेल नेटवर्क का विस्तार रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सड़क और रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करके विकास के युग की शुरुआत की है। जिससे पर्यटन को सीधे बढ़ावा मिला है। नए रेलवे डिवीजन के उद्घाटन से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें