फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा नेे जनवरी में संगठनात्मक चुनाव के लिए तैयारियां तेज कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव के लिए गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से संगठन पर्व 2024 के लिए जम्मू और कश्मीर संभाग के लिए 26 वरिष्ठ नेताओं को मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अतिरिक्त चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। जनवरी में संगठनात्मक चुनाव करवाना प्रस्तावित है। पार्टी की ओर से सक्रियता सदस्यता अभियान जारी है।
मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश महाजन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा और महासचिव (संगठन) अशोक कौल से परामर्श के बाद जिला चुनाव अधिकारी और अतिरिक्त चुनाव अधिकारी की सूची जारी की गई है। इसमें जिला सांबा से बृजेश्वर सिंह राणा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह जम्मू साउथ से रजनी सेठी को चुनाव अधिकारी और नरेंद्र गुप्ता व पीपी सिंह को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जम्मू बार्डर से अभिनव शर्मा को चुनाव अधिकारी, भारत भूषण व चंद्र भूषण को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी, जम्मू से अनुराधा चाड़क को चुनाव अधिकारी व कुलदीप कंधारी और रवि शर्मा कोे अतिरिक्त चुनाव अधिकारी, जम्मू उत्तर से जुगल डोगरा को चुनाव अधिकारी व नंद किशोर व अजय शर्मा को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी, अखनूर से वीनू खन्ना को चुनाव अधिकारी व डाॅ. कृष्ण लाल व किशोरी लाल को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी. नौशेरा से शाम लाल शर्मा को चुनाव अधिकारी व बाल कृष्ण व अशोक वर्मा को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजोरी से युद्धवीर सेठी को चुनाव अधिकारी व आत्म प्रकाश गुप्ता व राकेश रैना को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी, पुंछ से पवन शर्मा को चुनाव अधिकारी व गुरदीप सिंह व नरेश शर्मा को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी, रियासी से प्रभात सिंह को चुनाव अधिकारी व शशि गुप्ता व सुदेश पुरी को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी और डिस्प्लेस्ड से गिरधारी लाल रैना को चुनाव अधिकारी व विमल रैना व संजय भट्ट को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें