फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की लोक कला, शिल्प व साहित्य का प्रतीक हैं नगालैंड व असम: एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजभवन में रविवार को स्टेटहुड डे ऑफ नगालैंड मनाया गया।उत्सव का थीम था एक भारत श्रेष्ठ भारत। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नगालैंड व असम के लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। असम दिवस दो दिसंबर को मनाया जाता है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि नगालैंड व असम भारत की लोक कला, शिल्प व साहित्य का प्रतीक हैं। मैं दोनों राज्यों के सभी नागरिकों के लिए शांति, समृद्धि और भलाई की कामना करता हूं। उपराज्यपाल ने रानी गाइडिनल्यू, रेवरेंड पॉस्वुई स्वरो, मनीराम देवान, पियाली बरुआ, गोपीनाथ बरडोलोई, कनकलता बरुआ और नागालैंड और असम के अन्य महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कलाकारों ने दीं। इस अवसर नगालैंड और असम के छात्रों, सुरक्षा बलों और निवासियों को विशेष आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें