जम्मू। प्रदेश में तीन आईएएस और जेकेएएस अधिकारी को इधर से उधर किया गया है। इसमें जेकेएएस विशेष पाल महाजन को पर्यटन निदेशक जम्मू बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में आईएएस निधि मलिक को जिला उपायुक्त रियासी बनाया है। इसी तरह आईएएएस रूपेश कुमार को निदेशक समाज कल्याण विभाग जम्मू, शाहजाद आलम को निदेशक रोजगार जेएंडके के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मिशन यूथ व मिशन निदेशक, मिशन युवा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। निदेशक रोजगार पद से जेकेएएस निसार अहमद वानी को सामान्य प्रशासन विभाग में अगली नियुक्ति के लिए भेजा गया है।