फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रैंड टेक्नो प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अति​थि फोटो पॉलिटेक्निक
विज्ञापन
जम्मू। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक जम्मू में ग्रैंड टेक्नो प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें गवर्नमेंट बॉयज पॉलिटेक्निक जम्मू, गवर्नमेंट महिला पॉलिटेक्निक जम्मू और एनआईटीएस पॉलिटेक्निक के शैक्षणिक टॉपर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास विभाग के निदेशक ओपी भगत मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के कैंपस डायरेक्टर डॉ. एमपी पूनिया ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के माध्यम से युवाओं का सशक्तीकरण विषय पर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों को कौशल विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ओपी भगत ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। प्रिंसिपल तलत महमूद ने स्वागत भाषण में संस्थान के समग्र विकास और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इंजन असेंबली प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक जम्मू प्रथम
प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईसी इंजन असेंबली एवं डिसअसेंबली प्रतियोगिता में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक जम्मू के ऑटोमोबाइल विभाग को पहला स्थान मिला। निट्स पॉलिटेक्निक का मैकेनिकल विभाग उपविजेता रहा। हैकाथॉन में भी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक जम्मू विजेता बना और निट्स पॉलिटेक्निक उपविजेता रहा। विजेताओं को 3100 की नकद राशि और स्मृति चिन्ह, जबकि उपविजेताओं को 2100 और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें