नई दिल्ली-जम्मू। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विश्व बैंक की मदद से नौ नए पर्यटन स्थल जम्मू कश्मीर में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार इन नौ गंतव्यों पर बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए लगभग 5,500 करोड़ रुपये के निवेश पर विचार कर रही है।
कार्यक्रम में मौजूद पर्यटन कंपनियों से उन्होंने समर्थन मांगा। कहा कि हवाई जहाज की यात्रा काफी महंगी है। उम्मीद है कि 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि नए पर्यटन स्थल चिन्हित हैं। इससे गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग पर पर्यटकों पर दबाव कम होगा। जम्मू के अनदेखे क्षेत्रों को पर्यटन के लिए खोलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व बैंक पहले ही परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए धन देने पर सहमत हो गया है। हम जल्द ही एजेंसियों से संपर्क करेंगे।