फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : अब बिना दर्द के सामान्य प्रसव संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल (एसएमजीएस अस्पताल) में लेबर एनाल्जेसिया यानी दर्द रहित सामान्य प्रसव की सुविधा शुरू हो गई है। जम्मू संभाग में यह पहला अस्पताल है, जहां इस प्रकार की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

दर्द रहित सामान्य प्रसव की प्रक्रिया में गर्भवती की रीढ़ के हिस्से में एक कैथेटर के जरिये दर्द निवारक दवा दी जाती है। इससे दर्द के लिए जिम्मेदार स्रोत सुन्न हो जाते हैं। इससे बिना दर्द के सामान्य प्रसव संभव हो पाता है। इस पूरी प्रक्रिया में एनेस्थीसिया (बेहोशी) और स्त्री रोग विभाग की भूमिका अहम होती है। दोनों विभागों की विशेषज्ञ डाॅक्टर की मौजूदगी में प्रसव कराया जाता है।
प्रसव पीड़ा के दौरान अमूमन महिलाओं को कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं। उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि के मामलों में कई बार सामान्य प्रसव की दशा में भी सिजेरियन प्रसव कराना पड़ता है। हालांकि सर्जरी के बाद महिलाओं को कई तरह की चिकित्सा समस्याएं रहती हैं।
विज्ञापन

एसएमजीएस में अभी रोजाना 50 से 60 तक प्रसव कराए जाते हैं। इसमें लगभग आधे सिजेरियन तो आधे सामान्य प्रसव होते हैं। यहां लेबर रूम में 50 बेड हैं। हालांकि अस्पताल परिसर के नए लेबर रूम के ब्लाॅक में 275 बेड लगाए जाएंगे। इस ब्लॉक के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
दर्द रहित सामान्य प्रसव प्रक्रिया सुरक्षित-डॉ. अनीता विज
जीएमसी जम्मू के एनेस्थीसिया विभाग की प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. अनीता विज के अनुसार दर्द रहित सामान्य प्रसव की चिकित्सा सुविधा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें गर्भवती और उसके परिवारवालों की सहमति के बाद ही यह चिकित्सा दी जाती है।

नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया
एसएमजीएस अस्पताल जम्मू के स्त्री रोग ओपीडी परिसर में सोमवार को लेबर एनाल्जेसिया पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ए दर्द रहित सामान्य प्रसव कराने में लेबर एनाल्जेसिया के महत्व को बताया गया। यह कार्यक्रम जीएमसी जम्मू के एनेस्थिसियोलॉजी, क्रिटिकल केयर और पेन मेडिसिन विभाग ने आईएसए जम्मू सिटी शाखा के तत्वावधान में आयोजित किया। इसमें प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग का खास सहयोग रहा। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रसव पीड़ा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक और स्किट की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर व प्रभारी डॉ. रुबीना मिर्जा और एसएमजीएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दारा सिंह, आईएसए जम्मू के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार, आईएसए जम्मू शाखा के महासचिव डॉ. उपदेश कुमार ने प्रभावशाली विचार रखे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें