उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि देश ने एक देशभक्त और व्यापक रूप से सम्मानित नेता खो दिया है, जो केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित थे। एक्स पर एक पोस्ट में उप राज्यपाल ने लिखा कि देवेंद्र सिंह राणा के असामयिक निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह जम्मू-कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध थे। मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
-
यह गहरी व्यक्तिगत क्षति है : डॉ. जितेंद्र
केंद्रीय मंत्री व दिवंगत के भाई डाॅ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि राणा का निधन न केवल अपूरणीय और दुखद है, बल्कि उनके निधन से पैदा हुआ खालीपन उन्हें जीवन भर सताता रहेगा। मेरे भाई का असामयिक निधन एक गहरी व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो इस मुश्किल घड़ी में मेरे और परिवार के साथ खड़े हैं। सिंह ने एक्स पर यह पोस्ट किया है।
-