फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारी करे जिला कैडर : कर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने जिला अध्यक्षों को आगामी शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू करने पर जोर दिया है। इन चुनावों में पार्टी के हर बुनियादी सदस्य की पूरी भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाए। इसके साथ ब्लॉक स्तर पर पार्टी गतिविधियों के संबंध में जिम्मेदारियों को संबंधित जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया जाए, ताकि किसी भी तरह की संवादहीनता से बचा जा सके।
विज्ञापन

श्रीनगर पार्टी मुख्यालय में बुधवार को समिति के जिला अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करते हुए कर्रा ने जिलों में संगठनात्मक मामलों और गतिविधियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जिलों में मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक स्थिति के संबंध में फीडबैक लेते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता पर हल करवाने पर जोर दिया। इसके अलावा विकास संबंधी, बिजली, बेरोजगारी आदि पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्षों ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए उचित प्रयास करेंगे। इसके साथ आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में चुनौतियों से पूरी ताकत और उत्साह के साथ निपटेंगे। जनता की शिकायतों के निवारण को सुनिश्चित करने के लिए कामकाज को और बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान बांदीपोरा के विधायक निजाम उद दीन भट, जिला अध्यक्ष इरफान नकीब, मीर इकबाल, जावेद अहमद मीर आदि मौजूद रहे।

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें