फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश में सेयोड़ा बंधुरख रिसीविंग स्टेशन में जलभराव से बिजली कटौती, लोग परेशान

विज्ञापन
बारिश में सेयोड़ा बंधुरख रिसीविंग स्टेशन में भर भर जा रहा पानी, हो रही बिजली कटौती
विज्ञापन
जम्मू। बारिश में सेयोड़ा बंधुरख रिसीविंग स्टेशन में जलभराव से हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इसका कारण है कि रिसीविंग स्टेशन से पास बहने वाला नाला अवरुद्ध है। इस कारण बारिश होने पर जलभराव हो रहा है। इस समस्या को लेकर गंग्याल के वार्ड 56 एकता विहार का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पनामा चौक स्थित सब ट्रांसमिशन डिवीजन 2 के उच्चाधिकारियों से मिला और समस्या के समाधन की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं हुआ तो हाइवे बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज सेवक सुमन प्रीत सिंह और संजय शर्मा ने कहा कि सेयोड़ा बंधुरख रिसिविंग स्टेशन पर 15 किलोमीटर दूर बिश्नाह ग्रिड से सप्लाई होती है। एक तो इतनी लंबी लाइन होने की वजह से थोड़ी सी भी हवा चलती है तो बिजली बंद हो जाती है और दूसरा जब भी बारिश होती है तो इस रिसीविंग स्टेशन में पानी भरने से बिजली चली जाती है। अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। इस मौके पर सिकंदर सलारिया, रमन प्रीत सिंह, संजय कुमार, दर्शन कुमार, सुदेश भाटिया, किरपाल सिंह, हंसराज, दीपक लंगेह, अजीत सिंह, सुशील कुमार, गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें