फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेके समाधान, किसान खिदमत घर, युवा कौशल एप की प्रगति जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशन एंड जियो-इंफॉर्मेटिक्स (बीआईएसएजी-एन) के सहयोग से प्रशासन द्वारा की जा रही आईटी पहल की प्रगति की समीक्षा की। जिन पहलों की समीक्षा की गई उनमें जेके समाधान, किसान खिदमत घर एप और जेएंडके युवा कौशल और उद्यमिता एप शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक विभाग में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण एक सप्ताह के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि वे लॉन्च होने वाले एप के उपयोग में पारंगत हो सकें। उन्होंने संबंधितों को एप का उपयोगकर्ता मैनुअल तैयार करने का निर्देश दिया ताकि सरकारी सेवाओं को अधिक सार्थक, सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने सरकार को जनता के लिए अधिक सुलभ और उत्तरदायी बनाने के लिए चैटबॉट इंटीग्रेटेड, क्वेरी बिल्डर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नवीनतम तकनीकों का उपयोग करने जैसी नई सुविधाएं पेश करने के लिए बीआईएसएजी टीम से कहा।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन पारिस्थितिकी और पर्यावरण, प्रमुख सचिव कृषि, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, आयुक्त सचिव आईटी, बीआईएसएजी-एन की टीम के सदस्यों के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें