फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में आपत्तिजनक पोस्ट पर जीएमसी श्रीनगर के मेडिकल छात्र पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वीरवार को श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामांकित एक गैर-स्थानीय मेडिकल छात्र के खिलाफ एक कॉलर एप पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, श्रीनगर पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। पुलिस ने जीएमसी श्रीनगर प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन कणन नगर में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि एक गैर-स्थानीय मेडिकल छात्र की पोस्ट पर जीएमसी श्रीनगर में बुधवार को विरोध प्रदर्शन हुआ था। दर्जनों छात्रों और कई जूनियर डॉक्टरों ने उस छात्र के खिलाफ जीएमसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच होने तक छात्र को निलंबित कर दिया।
वहीं, वीरवार को भी छात्रों की तरफ से जीएमसी श्रीनगर में प्रदर्शन किया गया। इस बीच जीएमसी श्रीनगर के रजिस्ट्रार एकेडेमिक्स द्वारा एक निर्देश कहा कि 6-8 जून तक जीएमसी में सभी अंडर ग्रेजुएट कक्षाएं स्थगित रहेंगी। इतना ही नहीं मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर के हजरतबल इलाके में स्थित एनआईटी में भी डीन एकेडेमिक्स की तरफ से वीरवार को कक्षाएं स्थगित करने का निर्देश जारी किया था। इस दौरान किसी भी बाहरी छात्र को अंदर दाखिल होने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें