जम्मू। बूढ़ा अमरनाथ, दरबार साहिब, ब्यास सहित अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए सरकारी बस सेवा शुरू करने की योजना है। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) बसों के परिचालन की योजना पर काम कर रहा है। इससे इन स्थलों का दर्शन करने की इच्छा रखने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
जम्मू-कश्मीर में दो सौ के करीब बसें चलाई जाएंगी। कुंभ के लिए बस को हरी झंडी दिखाते समय परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि विभाग धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा शुरू करेगा।
जेकेआरटीसी के उच्च अधिकारी ने कहा कि हमारी योजना है, लेकिन अब बसों की कमी है। नई बसें शामिल होने के बाद भी धार्मिक स्थलों के लिए साप्ताहिक या विशेष बसों का परिचालन करेंगे।