जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा वीरवार को गृहमंत्री अमित शाह कर सकते हैं। बैठक में जम्मूृ-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के भी शामिल होने के आसार हैं।
सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनावों के बाद सुरक्षा मुद्दों को लेकर यह पहली बैठक होगी। इसमें सेना के शीर्ष अधिकारी, अर्दसैनिक बलों के अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियां और गृह मंत्रालय के अफसर मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री को संघ शासित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और सीमावर्ती क्षेत्रों सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी। गृह मंत्री 2025 के लिए सुरक्षा रोडमैप पर भी विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। नई सरकार के गठन के बाद जम्मू में आतंकी गतिविधयों में इजाफा हुआ। मध्य कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सात लोग मारे गए थे। इससे पहले कश्मीर में काम कर रहे बाहरी व्यक्तियों पर हमले हुए थे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में हाल की आतंकवादी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में एेसे हमलों की रोकने के लिए कदम उठाने पर चर्चा की जा सकती है।