फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अध्यक्ष, प्रभारी बदले फिर भी विस्तार के इंतजार में कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद प्रदेश कांग्रेस का विस्तार ठंडे बस्ते में है। बावजूद इसके कि बीते 9 महीनों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बदले गए हैं। इसी बीच 4 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों से रूबरू होंगे, जबकि पार्टी ने अभी तक जिला स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां जम्मू संभाग में सबसे अधिक विधानसभा सीटें जीतने वाली भाजपा अपने संगठन में पूरी तरह से मंडल और जिला स्तर पर बदलाव कर चुकी है। लेकिन कांग्रेस अभी ब्लाक स्तर पर बदलाव भी नहीं कर पाई। बिना बदलाव ही केंद्रीय स्तर पर जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। जिनसे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के टिप्स लिए जाएंगे। बता दें कि विस चुनाव से लेकर अब तक पार्टी के भीतर कई तरह की तनातनी रही है। ब्लाक स्तर के नेता पार्टी को छोड़कर चले गए। हार को लेकर बनाई गई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनी और कमेटी ने जांच में पाया कि बड़े नेता छोटे नेताओं से सीधा संवाद नहीं रखते। ये सब होने के बाद भी पार्टी पुराने ढर्रे पर ही चल रही है।
अध्यक्ष, प्रभारी दोनों बदले
बता दें कि बीते वर्ष अगस्त में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तारिक हमीद कर्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वकार रसूल को हटा दिया गया था। इसके बाद अभी फरवरी 2025 में पार्टी ने प्रदेश के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी को हटाकर उनकी जगह राज्यसभा सांसद सईद नासिर हुसैन को नियुक्त किया। एक महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक हुसैन एक बार भी जम्मू नहीं आए हैं।
विज्ञापन


विस्तार में जल्दबाजी नहीं
जमीनी स्तर पर बदलाव को लेकर प्रक्रिया चल रही है। ब्लाक और मंडल स्तर पर बैठकें हुई हैं। लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। बदलाव होगा, लेकिन हम जल्दबाजी नहीं करेंगे। पार्टी नए और पुराने दोनाें लोगों को संतुलन बनाकर ही बदलाव करेगी। अभी भी इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है। रही बात भाजपा की तो हमारी मेंबरशिप खत्म होने को अभी एक वर्ष पड़ा हुआ है।
-तारिक हमीद कर्रा, प्रदेश अध्यक्ष

बैसाखी के आसपास आ सकते हैं हुसैन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सईद हुसैन 13 से 20 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा सत्र के चलते वे अभी तक जम्मू कश्मीर नहीं पहुंचे हैं। जबकि उन्हें नियुक्त हुए एक महीना हो चुका है। क्योंकि 9 अप्रैल को जम्मू में विस सत्र समाप्त हो जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि वे अप्रैल के मध्य में जम्मू कश्मीर का दौरा कर पार्टी के विस्तार पर वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें