फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में आयुक्त सचिव ई बस को हरी झंडी दिखाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के इंदिरा चौक से आयुक्त सचिव मंदीप कौर दोपहर ढाई बजे ई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस मौके पर मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, नगर निगम के आयुक्त डाॅ. देवांश यादव मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस राहत में महिलाएं किसी भी रूट की बस में बैठकर गंतव्य तक पहुंच सकती हैं। सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण इलाकों से शहर में काम करने के लिए आने वाली महिलाओं को मिलेगा। वहीं, शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाली महिलाएं भी लाभान्वित होंगी। जम्मू जिले में रोजाना करीब दो लाख से ज्यादा महिलाएं लाभ हासिल कर सकेंगी।
विज्ञापन

स्कूल और कालेजों में पढ़ने वाली छात्राएं भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। आयुक्त डा. देवांश यादव ने कहा कि यह अब तक की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें