फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामरिक सुरक्षा: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लड़ाकू विमानों के लिए हवाई पट्टी तैयार, बिजबिहाड़ा से भर सकेंगे उड़ान

Thu, 03 Nov 2022 01:59 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बिजबिहाड़ा इलाके में हवाई पट्टी को मुख्य तौर पर चीन और पाकिस्तान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस रनवे से युद्धक विमानों को उड़ान भरने में करीब सवा से डेढ़ मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन
लड़ाकू विमान - फोटो : Dassault Aviation
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लड़ाकू विमानों के उतरने व उड़ान भरने के लिए श्रीनगर-बनिहाल खंड के बिजबिहाड़ा में साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तैयार कर ली है। अब लड़ाकू विमानों के लिए ढांचागत सुविधाएं तैयार करने के उद्देश्य से और भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ढांचागत सुविधा तैयार होने के बाद यहां पर लड़ाकू विमान आसानी से उतर सकेंगे और उड़ान भी भर सकेंगे। यहां से नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा तक पहुंचने में बेहद कम समय लगेगा। युद्ध की स्थिति में यह पट्टी थल सेना, वायु सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी कारगर साबित होगी।

एनएचएआई ने वायु सेना के विशेषज्ञों की मदद से हवाई पट्टी को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैयार करने का काम किया है। हवाई पट्टी वाली सड़क की मोटाई तय मापदंडों के तहत रखी गई हैताकि विमानों को उतरने या उड़ान भरने में समस्या न आए।
विज्ञापन


बिजबिहाड़ा में हवाई पट्टी को मुख्य तौर पर चीन और पाकिस्तान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस रनवे से युद्धक विमानों को उड़ान भरने में करीब सवा से डेढ़ मिनट का समय लगेगा।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के बिजबिहाड़ा में हवाई पट्टी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब प्रदेश सरकार से हवाई पट्टी के साथ लगती और भूमि मुहैैया करवाने के लिए कहा गया है ताकि अन्य ढांचागत सुविधाएं तैयार कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया जा सके। -रोहिन गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई जम्मू कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें