फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एक माह में तैयार होगी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नीति, कमेटी गठित

Fri, 21 Oct 2022 02:55 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सरकार ने आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। कमेटी जम्मू और श्रीनगर शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सुझाव भी देगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश खासतौर से राजधानी शहरों जम्मू और श्रीनगर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने के लिए ठोस नीति तैयार करने का काम एक महीने में पूरा होगा। इस संबंध में सरकार ने आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


कमेटी में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव, विद्युत विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव को सदस्य सचिव और कानून एवं संसदीय मामलों के विभाग के प्रशासनिक सचिव को सदस्य बनाया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने शुक्रवार को बकायदा आदेश जारी किया। कमेटी जम्मू और श्रीनगर शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सुझाव भी देगी। इसके अलावा व्यावसायिक वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में तबदील करने पर इंसेंटिव की व्यवस्था के अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर अपने सुझाव देगी। परिवहन विभाग के अंतर्गत कमेटी को एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें