फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress President Election: मल्लिकार्जुन खरगे के बाद शशि थरूर आ सकते हैं जम्मू कश्मीर

Tue, 11 Oct 2022 04:26 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार शशि थरूर का जम्मू कश्मीर में आना प्रस्तावित है, लेकिन अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आल इंडियन कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे के बाद शशि थरूर जम्मू कश्मीर आ सकते हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश नेतृत्व को उम्मीदवारों के स्वागत की तैयारी के लिए कहा गया है। हालांकि थरूर का अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्तूबर को चुनाव होना है।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार शशि थरूर का जम्मू कश्मीर में आना प्रस्तावित है, लेकिन अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। मल्लिकार्जुन खरगे बीते रविवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर थे। उन्होंने पहले श्रीनगर में और दोपहर जम्मू में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं का समर्थन मांगा था। साथ ही प्रदेश के डेलिगेट संग विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 17 अक्तूबर को चुनाव होंगे और 19 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में खरगे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर से प्रदेश कांग्रेस के 339 डेलिगेट मतदान करेंगे। इसमें श्रीनगर और जम्मू पार्टी मुख्यालय में बैलेट बॉक्स के माध्यम से मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया रिपोर्ट: कश्मीर ही नहीं, जम्मू में भी तैयार किए जा रहे हाइब्रिड आतंकी, सोशल मीडिया से बढ़ा रहे नेटवर्क
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें