फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से 715 अमरनाथ यात्री पहलगाम और बालटाल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रविवार सुबह 715 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए कड़ी सुरक्षा में 26 वाहनों में रवाना किया गया।
विज्ञापन

पहलगाम आधार शिविर के लिए 331 व बालटाल आधार शिविर के लिए 384 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में 275 पुरुष, 18 महिलाएं, 36 साधु, दो साध्वी शामिल रहीं।
वहीं, बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए 384 श्रद्धालुओं में 274 पुरुष, 183 महिलाएं और सात बच्चे शामिल रहे। श्री अमरनाथ यात्रा में अब तक करीब पौने तीन लाख श्रद्धालु पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। श्री अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें