फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पर्यावरण के बारे में पढे़ंगे प्रदेश के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 11वीं कक्षा के विद्यार्थी इस बार जम्मू-कश्मीर के पर्यावरण के बारे में पढ़ेंगे। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहली बार 11वीं कक्षा के लिए पर्यावरण विज्ञान की पुस्तक खुद से तैयार की है। अभी तक 11वीं कक्षा में पर्यावरण की पुस्तक किसी लेखक या प्रकाशन की पढ़ाई जाती थी, लेकिन अब बोर्ड ने खुद से पुस्तक तैयार की है, जिसमें स्थानीय शैक्षिक सामग्री को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जेके बोर्ड ने 11वीं कक्षा के लिए पर्यावरण विज्ञान की नई पुस्तक तैयार की है। इसमें जम्मू-कश्मीर के पर्यावरण, वनस्पति और जीव, वन क्षेत्र सहित अन्य जानकारी शामिल की गई है। इससे बच्चों को देश के साथ-साथ अपने प्रदेश के पर्यावरण की जानकारी मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में जानवर, पेड़, पक्षियों की प्रजातियों के बारे में बच्चे पढ़ सकेंगे। बोर्ड के अकादमिक विंग ने इस पुस्तक को तैयार किया है, जिसे लागू कर लिया है। विद्यार्थियों को यह पुस्तक बोर्ड के श्रीनगर और जम्मू कार्यालय के साथ बाजार में भी मिलेगी। 11वीं बोर्ड कक्षा का पेपर भी इसी पुस्तक के आधार पर तैयार किया जाएगा। 11वीं कक्षा में पर्यावरण विज्ञान विषय चुनने वाले विद्यार्थियों को इसी पुस्तक का इस्तेमाल करना होगा।
---
अगले साल 12वीं में भी नई पुस्तक होगी
12वीं कक्षा में भी अगले वर्ष नई पर्यावरण विज्ञान की पुस्तक होगी। 11वीं के बाद बोर्ड अब 12वीं कक्षा के लिए पर्यावरण की पुस्तक तैयार कर रहा है। इस पुस्तक में भी स्थानीय शैक्षिक सामग्री को शामिल किया जा रहा है। यह पहली बार होगा कि 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए पर्यावरण विज्ञान की पुस्तक जेके बोर्ड ने खुद तैयार की है।
विज्ञापन

---
कोट
11वीं कक्षा में पर्यावरण विज्ञान की पुस्तक संदर्भ पुस्तक होती थी। किसी लेखक या प्रकाशन की पुस्तक पढ़ाई जाती थी। अब हमने 11वीं की पुस्तक खुद तैयार की है जो लागू हो गई है। अगले वर्ष तक 12वीं के लिए भी पर्यावरण विज्ञान की पुस्तक तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. यासिर हमीद सरीवाल, संयुक्त निदेशक जम्मू संभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें