फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 76 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 76 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग से 46 व कश्मीर संभाग से 30 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले जम्मू जिले से रिपोर्ट हुए हैं। यहां पर 33 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। श्रीनगर जिले से 28 मामले सामने आए हैं। कठुुआ जिले से दस, सांबा से दो और राजोरी से एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बारामुला और बडगाम से एक-एक संक्रमित सामने आया है। हालांकि 59 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 578 पहुंच गया है। जम्मू संभाग में 405 और कश्मीर संभाग में 173 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें