फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में चढ़ा पारा, ठंडी वादियों में छूटने लगे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/श्रीनगर। कश्मीर में पारा चढ़ने के साथ ठंडी वादियों में पसीने छुड़ा देने वाली गर्मी पड़ रही है, जबकि जम्मू में मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत मिली है। घाटी में वीरवार को 34.2 डिग्री अधिकतम पारे के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान में भी उछाल है। जम्मू की तुलना में श्रीनगर में शुक्रवार दूसरे दिन भी पारा ज्यादा रहा। कश्मीर के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से सात डिग्री ऊपर चल रहा है। दूसरी ओर जम्मू संभाग में मानसून की दस्तक के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन के तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक गिरावट है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पांच जुलाई तक जम्मू संभाग में बिजली गरजने के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन कश्मीर में अधिकांश मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत बादलों के साथ हुई। सुबह बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

-------
घाटी में पांच-छह जुलाई को बारिश के आसार
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार कश्मीर में पांच और छह जुलाई को बारिश के आसार हैं। घाटी में जून, जुलाई और अगस्त का महीना आमतौर पर गर्म व नमी भरा रहता है। जुलाई में तापमान 35 डिग्री पहुंच सकता है। हालांकि बीते वर्षों में भी जून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जुलाई में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 21 जुलाई 1988 को 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

-----
कहां कितना तापमान
स्थान पारा (अधिकतम)
जम्मू 33.3
श्रीनगर 33.9
बनिहाल 26.4
बटोत 23.8
कटड़ा 28.6
भद्रवाह 26.8
पहलगाम 28.5
गुलमर्ग में 23.5
लेह 33.4
कारगिल 34.9
-----
जम्मू संभाग में बारिश
स्थान बारिश मिलीमीटर
जम्मू 3.9
बटोत 7.2
कटड़ा 15.4
भद्रवाह 3.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें