फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी संकायों की पहली दस पोजीशन में 225 लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड में 12वीं कक्षा की टॉप टेन मेरिट सूची में लड़कियों का दबदबा रहा है। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और होमसाइंस संकाय की मेरिट सूची में 330 छात्र रहे, इनमे 225 लड़कियां शामिल हैं। सांइस में 138, कॉमर्स में 44, ऑर्ट्स में 37 और होमसाइंस में छह लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन

साइंस संकाय में 225 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान हासिल किया है, इसमें से 138 लड़कियां हैं, वहीं कॉमर्स में 56 विद्यार्थियों में से 44 लड़कियां हैं। ऑर्ट्स में कुल 43 विद्यार्थियों में 37 लड़कियां हैं, जबकि होम साइंस में कुल छह विद्यार्थियों ने टॉप किया है, जिसमें सभी लड़कियां हैं।
साइंस संकाय में पहली पोजीशन पर सात विद्यार्थियों में चार लड़कियां हैं। इनमें लिटिल एंजल स्कूल कठुआ की दीप्ति 99.6 प्रतिशत, शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल जीवन जम्मू नगर की मनप्रीत कौर 99.6 प्रतिशत, लिटिल एंजल स्कूल कठुआ की सिमरन गुप्ता 99.6 प्रतिशत, कैमरल कॉन्वेंट एचएसएस कुंजवानी जम्मू की तमन्ना गुप्ता 99.6 प्रतिशत शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं कॉमर्स में पहले स्थान डोगरा हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर की वंशिका मिश्रा है। वंशिका ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऑर्ट्स संकाय में पहले स्थान पर पांच विद्यार्थी हैं, जिनमें चार लड़कियां है। इनमें गवर्नमेंट एचएसएस भारख रियासी की इशिका खजूरिया 98.8 प्रतिशत, एसपी एचएसएसए स्कूल एक्सचेंज रोड जम्मू की जिया पठानिया 98.8 प्रतिशत, विजय हायर सेकेंडरी उधमपुर की पलक पठानिया 98.8 प्रतिशत, एसपी एचएसएस एक्सचेंज रोड की शशिका शर्मा 98.8 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें