फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि, जल और महासागरों की रक्षा के लिए भारत प्रतिबद्ध : जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कम से कम 30 प्रतिशत भूमि, जल और महासागरों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मिशन मोड में 30 बाई 30 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

यहां संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन में डॉ. सिंह ने कहा कि भारत प्रकृति और लोगों के लिए उच्च महात्वकांक्षा गठबंधन में शामिल हो गया है, जिसे जनवरी 2021 में पेरिस में वन प्लैनेट समित में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य दुनिया की कम से कम 30 प्रतिशत भूमि की रक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौते को बढ़ावा देना है। उन्होंने पांच दिवसीय सम्मेलन में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि भारत साझेदारी और पर्यावरण के अनुकूल समाधानों के माध्यम से एसडीजी-लक्ष्य 14 के कार्यान्वयन के लिए विज्ञान और नवाचार आधारित समाधान भी प्रदान करेगा। भारत तटीय स्वच्छ समुद्र अभियान के लिए प्रतिबद्ध है और हम जल्द ही एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें