जम्मू। राज्य जांच एजेंसी एसआईए में मंजूर किए गए पदों का आवंटन कर दिया गया है। गृह विभाग की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। सरकार ने एसआईए के लिए 252 पद मंजूर किए थे।
जारी आदेश के तहत एसआईए में एक डीआईजी, तीन एसएसपी, 3 एसपी, एक उप निदेशक प्रॉसिक्यूशन, तीन चीफ प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर, 10 डीएसपी, 5 सीनियर प्रॉसिक्यूटिंग अफसर, 12 इंस्पेक्टर, 21 सब इंस्पेक्टर, 21 सब इंस्पेक्टर डायरेक्ट भर्ती, 40 हेड कांस्टेबल, 88 कांस्टेबल, स्टेनो का डीएसपी 1, इंस्पेक्टर मिनिस्ट्रियल एक, स्टेनो का इंस्पेक्टर एक आदि शामिल हैं। इस समय एसआईए को सीआई का स्टाफ लेकर काम चलाना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें जिला पुलिस की मदद से काम करना पड़ता है। अब एसआईए के पास अपना स्टाफ होगा। इससे एसआईए के काम करने की गति को रफ्तार मिलेगी।