फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों के लिए चंद्रकोट में यात्री निवास तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तीस जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामबन जिले के चंद्रकोट में नए यात्री निवास को खोल दिया जाएगा। यात्री निवास का लोकार्पण अगले सप्ताह होगा।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चंद्रकोट में 33 करोड़ की राशि से यात्री निवास का काम पूरा कर दिया गया है। यात्री निवास में कुल 17 ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 216 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। यहां पर अमरनाथ यात्रियों को ठहरने, खाने पीने के अलावा अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
यात्री निवास में सुरक्षा का कड़ा पहरा लोकार्पण से पहले ही लगा दिया गया है। रामबन जिले के जिला उपायुक्त मर्सत उल इस्लाम के अनुसार चंद्रकोट में बना नया यात्री निवास श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान खराब मौसम, राजमार्ग बंद होने या श्रद्धालुओं के आराम के लिए इस यात्री निवास का प्रयोग होगा। यहां तक नए यात्री निवास के लोकार्पण की बात है तो राजभवन से उद्घाटन की तिथि को तय किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें