फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा की जम्मू से बनिहाल तक जांची सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तीस जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए शनिवार को जम्मू से बनिहाल तक सुरक्षा ट्रायल रन हुआ। मंडलायुक्त रमेश कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह की अगुवाई में बीस सुरक्षा वाहन ट्रायल रन में शामिल रहे।
विज्ञापन

जम्मू, उधमपुर और रामबन जिलों में अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का निजी तौर पर मंडलायुक्त और पुलिस महानिदेशक ने जायजा लिया और सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानो का हौंसला बढ़ाया।
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा तीस जून से शुरू हो रही हैं। यात्रा 43 दिन तक चलेगी। यात्रा का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 29 जून को पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें