फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में ही 27 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अकेले जम्मू जिले से ही 18 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 141 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 10325 टेस्ट किए। इनमे 27 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। नए मामलों में जम्मू जिले से 18, सांबा से एक मामला सामने आया है। वहीं कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से 7 और बडगाम से एक नए मामले की पुष्टि हुई है।
वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान दस मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। हालांकि स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से सक्रिय मामलों में उछाल आया है। जम्मू संभाग में सक्रिय मरीजों की संख्या 95 और कश्मीर संभाग में 46 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन के अनुसार पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। अस्पतालों में मरीजों की देखभाल की पर्याप्त व्यवस्था है। हालांकि उनका कहना है कि लोगों को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए ताकि कोरोना की स्थिति चिंताजनक न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें