फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर आतंकी से संपर्क में किश्तवाड़ से एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने वीरवार को किश्तवाड़ से एक लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी जुनैद मोहम्मद के साथी को किश्तवाड़ से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जुनैद मोहम्मद लश्कर के लिए युवाओं की भर्ती करता था।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने लश्कर आतंकी 28 वर्षीय जुनैद मोहम्मद को 24 मई को पुणे के दापोडी इलाके से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पता चला था कि उसके कश्मीर घाटी में गहरे संपर्क हैं। इन्हीं संपर्कों की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र एटीएस की टीम जम्मू-कश्मीर में है। जुनैद को देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए आतंकवादियों की भर्ती करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच के दौरान ही किश्तवाड़ के व्यक्ति का पता चला जो सोशल मीडिया तथा अन्य प्लेटफार्मों के जरिये जुनैद के संपर्क में था।
एटीएस को तीन जून तक जुनैद की हिरासत मिली है। जुनैद कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित लश्कर के आतंकी नेटवर्क के सक्रिय सदस्यों से सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से जुड़ा हुआ था। उसने अपने आकाओं के निर्देश के तहत नए भर्ती किए गए आतंकियों को प्रशिक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर ले जाने की कोशिश की ताकि वे देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे सकें।
विज्ञापन

-----------
युवाओं की भर्ती पर जुनैद को मिलते थे पैसे
जुनैद को दिया गया काम पूरा होने पर उसे अपने आकाओं से रुपये मिलते थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि संदिग्ध आतंकी को जम्मू-कश्मीर के एक बैंक खाते से 10 हजार रुपये मिले थे। उन्होंने कहा कि विशेष सूचना के आधार पर एटीएस की कलाचौकी इकाई ने जुनैद सहित चार संदिग्धों के खिलाफ लश्कर के लिए नए सदस्यों की भर्ती करने और उन्हें प्रशिक्षण और आतंकी गतिविधियों के लिए जम्मू-कश्मीर भेजने के संबंध में जांच शुरू की थी। पुलिस निरीक्षक मंजूषा भोंसले के नेतृत्व वाली टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें