फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से एसी बसों में जा सकेंगे अमरनाथ यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देश भर से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भोले के भक्तों को जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) पहली बार अपनी एसी बसों में सफर कराएगी। जेकेआरटीसी जम्मू से पहलगाम और बालटाल के लिए एसी के साथ सेमी डीलक्स बसों का परिचालन कर रही है। जीपीएसएस, सीसीटीवी सहित सुरक्षा से जुड़ी अन्य सुविधाओं से लैस इन बसों का किराया भी तय कर दिया गया है। जम्मू से पहलगाम तक एसी बस का किराया एक तरफ से 1270 रुपये, सेमी डीलक्स का 655 रुपये जबकि बालटाल तक एसी बस का किराया 840 रुपये और सेमी डीलक्स का किराया 405 रुपये निर्धारित किया है। यह किराया 2019 के मुकाबले ज्यादा है।
विज्ञापन

2019 के बाद पहली बार अमरनाथ यात्रा होने जा रही है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिले, इसके लिए जेकेआरटीसी तैयारियों को पुख्ता करने में लगा है। यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित माहौल में परिवहन सेवा देने के लिए आरटीसी ने 300 बसों को अमरनाथ यात्रा में परिचालन के लिए तैयार किया है। इनमें एसी और सेमी डीलक्स बसों को शामिल किया गया है। एसी बसों में आरामदायक सीट के साथ मोबाइल चार्जिंग की भी व्यवस्था होगी। निगम ने इसी वर्ष अपने बेडे़ में एसी बसों को शामिल किया है। इन बसों को अंतर जिला रूट और कटड़ा तक चलाया जा रहा है। कटड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए एसी बस पहली पसंद बन रही है। एसी बसों के प्रति यात्रियों और पर्यटकों का रुझान देखते हुए जेकेआरटीसी ने इन बसों को अमरनाथ यात्रा में चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

---
बस किराया
---
रूट वाहन किराया (रुपये में)
जम्मू- बालटाल एसी 1270
जम्मू- बालटाल सेमी डीलक्स 655
जम्मू- पहलगाम एसी 840
जम्मू- पहलगाम सेमी डीलक्स 405
श्रीनगर- बालटाल एसी 413
श्रीनगर- बालटाल सेमी डीलक्स 268
एयरपोर्ट- बालटाल एसी 420
एयरपोर्ट- बालटाल सेमी डीलक्स 190
एयरपोर्ट - पहलगाम एसी 390
एयरपोर्ट- पहलगाम सेमी डीलक्स 180
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें