जम्मू। एआईसीसी जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को श्रीनगर दौरे पर कश्मीर के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक मामलों, ग तिविधियों और वर्तमान राजनीति परिदृश्य पर चर्चा की। उन्होंने घाटी में पार्टी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
पाटिल ने कश्मीर के पूर्व विधायकों, पीसीसी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से परिसीमन रिपोर्ट पर चर्चा की। उन्होंने रिपोर्ट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह पक्षपाती और राजनीति से प्रेरित है। इसका उद्देश्य एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाना है। रिपोर्ट के खिलाफ आम लोगों की नाराजगी को नजरअंदाज किया गया है। परिसीमन आयोग ने बुनियादी मानदंडों का पालन नहीं किया, जिससे संसदीय और विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन के मामले में जम्मू कश्मीर के नागरिकों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने पार्टी नेताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा।