फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललियाना में धमाके वाली जगह बम निरोधक दस्ता पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/बिश्नाह। पंचायत दिवस पर पल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दिन रविवार को ललियाना में हुए धमाके की जांच तेज हो गई है। तड़के 4:30 बजे गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में पुलिस ने उल्का पिंड गिरने की आशंका जताई थी। मंगलवार को बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। इस दौरान खोजी कुत्ते और मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिस के अमले ने पहुंचकर जांच की। एसएसपी चंदन कोहली, एसपी हेड क्वार्टर मनीष गुप्ता, एसडीपीओ आर एस पुरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

टीम ने जांच के लिए कुछ सैंपल उठाए। खोजी कुत्ते ने भी घटनास्थल को जांचा। उस खेत में विस्फोट वाले स्थान पर एक गहरा गड्ढा बन गया है। विस्फोट वाले स्थान से कुछ दूरी पर ही एक घर के शीशे टूट गए थे। पुलिस अधिकारियों ने उस घर में जाकर जांच की और परिजनों से पूछताछ की। धमाके को प्रधानमंत्री की रैली के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। कहीं यह ड्रोन के साथ हमला तो नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि जिस जगह से गड्ढा बना है वहां अभी भी लोगों की आवाजाही रोकी गई है, ताकि जांच हो सके।
एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि उन्होंने आज यहां से जांच के लिए जो नमून लिए हैं उसे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में भेजने के बाद ही धमाका किससे हुआ है उसके बारे में बताया जा सकता है।
विज्ञापन

गड्ढे से मिली जलकर काली पड़ चुकी मिट्टी
रविवार तड़के हुए धमाके की जांच कर रही टीम ने मंगलवार को जो सैंपल लिए हैं, उसमें काली मिट्टी भी शामिल है, जिसका रंग जलने से काला पड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि इसके रंग की वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा।
---
24 अप्रैल को तड़के गांव ललियाना में एक खेत में जहां जोरदार धमाका हुआ था, वह जगह पीएम नरेंद्र मोदी के रैली स्थल से 12 किलोमीटर की दूरी पर था।
---
70 मीटर दूर टूटे शीशे
जिस जगह पर यह विस्फोट हुआ था, वहां से एक घर 70 मीटर की दूरी पर है। धमाके से इस घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। घर के मालिक हैप्पी कुमार के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे के करीब जोरदार धमाका सुनाई दिया। धमाके से पहले उन्होंने एक आवाज भी सुनी थी।
---
हवाई क्षेत्र 10 किलोमीटर दूर
जानकारी के अनुसार गांव ललियाना की इंटरनेशनल बार्डर से हवाई दूरी 10 किलोमीटर की है। ऐसे में धमाके के तार ड्रोन से भी जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि इससे पहले जम्मू के एयरपोर्ट पर पाकिस्तान हवाई दूूरी से 15 किलोमीटर दूर से भी ड्रोन से हमला कर चुका है।
---
कोट
जांच के नमूने उठाए, बेहद गंभीर मामला
यह मामला काफी गंभीर है। जहां विस्फोट हुआ है, वहां पर काली मिट्टी पड़ी हुई है। इस मिट्टी के भी नमूने उठाए गए हैं। मैंने खुद मौके का जायजा लिया है। नमूनों को एफएसएल के पास भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की गई है। किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

- चंदन कोहली, एसएसपी जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें