जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विकास में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रशासनिक सचिवों (आईएएस) की निगरानी और देखरेख में सभी विकास कार्य और अन्य संबंधित काम करवाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के बीस जिलों में प्रशासनिक सचिवों को प्रभारी सचिव नामित किया गया है।
सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में राजधानी श्रीनगर जिला के लिए वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू प्रभारी सचिव नामित किए गए हैं। इसी तरह गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त राज कुमार गोयल को जम्मू जिला, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज को जिला उधमपुर, वित्तीय आयुक्त राजस्व शालीन काबरा को जिला रियासी, प्रधान सचिव सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग अशोक कुमार परमार को जिला राजोरी, आवास व शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव धीरज गुप्ता को जिला बडगाम, कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव डॉ. असगर हसन सामून को जिला कुपवाड़ा, कृषि उत्पादन व किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी को जिला बारामुला, उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल को जिला पुलवामा, आरएंडबी विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार को जिला अनंतनाग, युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार को जिला सांबा, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव वीके सिंह को जिला किश्तवाड़, सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी को जिला कठुआ, यातायात विभाग के आयुक्त सचिव हर्देश कुमार को जिला डोडा, वन एवं पर्यावरण विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा को जिला रामबन, ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के आयुक्त सचिव मंदीप कौर को जिला पुंछ, राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी को जिला कुलगाम, समाज कल्याण विभाग के आयुक्त सचिव शीतल नंदा को जिला गांदरबल, जनजातीय मामले विभाग के आयुक्त सचिव शाहिद इकबाल को जिला शोपियां और पर्यटन विभाग के प्रशासनिक सचिव सरमाद हफीज को जिला बांदीपोरा में प्रभारी सचिव बनाया गया है।