फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने पल्ली पंचायत में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय की टीम ने पल्ली में डेरा डाल दिया है। वहीं मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने भी वीरवार शाम पल्ली पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने पल्ली में स्थानीय महिलाओं के साथ सभा की। महिलाओं को केंद्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के अलावा आमदनी बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाने, सरकारी सहायता से डेयरी खोलने, लघु उद्यम लगाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा केंद्रीय टीम ने स्थानीय महिलाओं को पेश आ रही समस्याओं की भी जानकारी हासिल की।
पल्ली के सरपंच रणधीर शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय की टीम 24 अप्रैल तक गांव में ही रहेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय गांववासियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने भी तैयारियां जांचीं
वहीं शाम को मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने पल्ली पंचायत का दौरा कर राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय से पहले सारे बंदोबस्त पूरे हो जाएं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को कोई परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें