फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन प्रक्रिया पूरी कर 3-4 माह में हो सकते विस चुनाव : चुघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि मई तक जम्मू-कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया पूरी करके अगले 3-4 माह में विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं। चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) कोई चुनौती नहीं रहेगी, बल्कि यह दल एक गुब्बारे और पानी के बुलबुले की तरह है, जो उठा है और बैठ जाएगा। हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव में चार राज्यों में इसके खुद के घोषित मुख्यमंत्रियों की जमानत तक जब्त हो गई। जम्मू कश्मीर के नागरिकों की सुरक्षा केंद्र सरकार की प्रथम प्राथमिकता है।
विज्ञापन

जम्मू में पीडीपी के पूर्व एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम में पहुंचे महासचिव चुघ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सात दशक से जम्मू-कश्मीर के साथ अन्याय हो रहा था, विकास में पीछे छोड़ा गया, भ्रष्टाचार से परिवारवाद के दंश में फंसाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि ढांचा विकास, पर्यटन, सुरक्षा सहित हर क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर को आगे लाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में वर्ष 1990 से विभाजनकारी सोच अपनाई गई है। उस समय कश्मीर से एक बड़ी योजना बनाई गई और आज दोबारा उस सोच को पनपने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसी ताकतों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भारत के किसी भी नागरिक की हत्या में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, जिसके हाथ में अवैध रूप से बंदूक है, वह भारत का शत्रु है। सात दशक का इतिहास और पांच अगस्त 2019 से अब तक के जम्मू-कश्मीर के विकास में जमीन आसमान का अंतर है। इस दौर में आतंकवाद की घटनाएं कम होने के साथ ऐसी घटनाएं करने वालों की उम्र भी कम हुई है। कुछ लोगों को जम्मू-कश्मीर का विकास, लोकतंत्र और भाईचारा बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है कि जम्मू-कश्मीर विश्व का प्रमुख पर्यटन क्षेत्र बन रहा है। शांति प्रक्रिया को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें