फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के हत्यारे भाई को उम्रकैद की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सगी बहन के हत्यारे भाई को कठुआ की अतिरिक्त जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला 2011 का है। दोषी मोहम्मद तनवीर को 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जज कमलेश पंडित ने शनिवार को इस मामले पर सुनवाई की।
विज्ञापन

जज ने कहा कि मामले की परिस्थितियों से पता चलता है कि यह भाई द्वारा की गई एक भयानक और कपटपूर्ण हत्या थी और हत्या बिना किसी गंभीर और अचानक उकसावे के की गई थी। हत्या का अपराध अपने आप में एक वीभत्स कृत्य है, लेकिन यह अपराधी को समाज के सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के लिए खतरा मानने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में मामले के तथ्यों और परिस्थितियों और दोषी की उम्र को ध्यान में रखते हुए मृत्युदंड नहीं दिया जा सकता। लिहाजा उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जाती है।
इंजीनियर की पत्नी ने कहा, पति की हत्या हुई
कोर्ट ने पक्का डंगा एसएचओ से एटीआर मांगी
जम्मू। सहायक गैरिसन इंजीनियर की अंबफला जिला जेल में हुई मौत मामले की जांच को लेकर अदालत ने पक्का डंगा पुलिस से इस मामले की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) तलब की है। सीबीआई ने इंजीनियर मोहम्मद इमरान को रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके बाद जब उसे जेल में रखा गया तो वहां पर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुलनाज वहीद ने अदालत में कहा कि उसके पति की या तो हत्या हुई है या फिर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। याचिका पर सुनवाई करते हुए विशेष आबकारी मोबाइल मजिस्ट्रेट जम्मू उमेश शर्मा ने पक्का डंगा पुलिस स्टेशन के एसएचओ को एटीआर पेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अपने वकील असीम कुमार साहनी के माध्यम से उसके पति की हत्या करने या फिर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने एसएचओ पुलिस स्टेशन पक्का डंगा और एसएसपी जम्मू को भी शिकायत की है, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जज ने कहा कि इस मामले में कोई आदेश देने से पहले कोर्ट इसमें एटीआर देखेगा। 23 मार्च को इस मामले पर सुनवाई होगी। शिकायत में कहा गया कि उसका पति एमईएस में तैनात था। सीबीआई ने उसे झूठे केस में फंसाया है। यह मौत पूरी तरह से संदिग्ध है और इसमें कुछ खेल किया गया है।
अपीलकर्ता ने बताया कि 24 फरवरी को शाम 5.15 पर उसे रिहाड़ी पुलिस पोस्ट से किसी ने फोन कर कहा कि उसके पति की हालत बिगड़ गई है और वह जीएमसी में है। जब वह अस्पताल गई तो जीएमसी पुलिस चौकी में पति के बारे पता किया। यहां उसे पता चला कि उसके पति की मौत हो गई है। 25 फरवरी को उसको पति का शव मिला, लेकिन उसे शक है कि उसके पति की हत्या की गई है या फिर आत्महत्या के लिए उकसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें