फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक मामले में पूर्व टीएसओ के खिलाफ आरोप पत्र दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व टीएसओ प्रणव गंडोत्रा के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया है। आरोप पत्र में गंडोत्रा की मां शशि गंडोत्रा और पत्नी पूजा वातल का नाम भी शामिल है। आगामी 19 अप्रैल को इस मामले पर अदालत में सुनवाई होगी। आरोप है कि राजोरी में टीएसओ रहते गंडोत्रा ने जमकर बेनामी संपत्ति बनाई। पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर संपत्ति खड़ी की। 2018 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने इसे लेकर केस दर्ज किया था। गंडोत्रा उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण विभाग में बतौर सीनियर सहायक के पद पर तैनात थे, लेकिन वह इंचार्ज टीएसओ के तौर पर तैनात रहे।
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज होने के बाद एसीबी की जांच में प्रणव की करीब साढ़े तीन करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता चला था। इसमें छन्नी हिम्मत में लाखों का घर, फ्लैट नंबर 1203 ब्लॉक-ए और फ्लैट नंबर 1204 ब्लॉक-ए, कैनाल रोड जम्मू में पाम आइलैंड मॉल में रोड रेस्तरां, महंगे और शानदार वाहन जिनमें आई10 जेके02बीबी-6968, इनोवा क्रिस्टा जेके02बीटी-8691, टोयोटा फॉर्च्यूनर जेके02बीएस-8809, टोयोटा फॉर्च्यूनर जेएमयूबीक्यू-6700, शेवरले क्रूज जेके02एडब्ल्यू-0001 शामिल हैं। इसके अलावा महिंद्रा एक्सयूवी 500 जेके02बीक्यू-8954, मर्सिडीज बेंज पीबी65एजी (टी)-3465 और हुंडई वरना जेके02एजे-0002, सोने-हीरे के गहने 4 किलो और 41 लाख की बीमा पॉलिसी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें