फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर विवि में यूजी पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातक पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होंगी। विवि के अधीन कॉलेजों में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि यह परीक्षाएं पहले व तीसरे सेमेस्टर में असफल रहे विद्यार्थियों के लिए होंगी, जिन्होंने 20 दिसंबर 2021 को होने वाली परीक्षाएं नहीं दी थीं। उन्हें विवि की ओर से दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा रहा है। विवि के अधीन एमएएम कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज और एसपीएमआर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक अब परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

------------------------------------------------------
तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय और क्लस्टर विश्वविद्यालय ने स्नातक तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। बीते दिनों दोनों विश्वविद्यालयों के डीन अकेडमिक अफेयर्स और परीक्षा नियंत्रकों के बीच संयुक्त बैठक हुई थी। बैठक में निर्णय लिया है कि 80 फीसदी पाठ्यक्रम में से प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। कोरोना से प्रभावित छात्रों को छूट दी जाएगी। 6 क्रेडिट के प्रश्न पत्र में अनुभाग ए और बी दोंनों में छात्रों को कोई चार प्रश्न करने होंगे, जो 24 अंकों के होंगे। वहीं क्रेडिट चार के प्रश्न पत्र में चार प्रश्न होंगे, जो ए और बी अनुभाग में 18 अंकों के होंगे। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के डीन अकेडमिक अफेयर्स की ओर से जारी की गई अधिसचूना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पहले सेमेस्टर की कक्षाएं ऑनलाइन मोड से हुई हैं। परीक्षाएं भी ऑनलाइन से ही ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें