फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समावेशी भावना का विरोध करने वाले तत्वों को जवाब देंगे : फारूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेकां अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की समावेशी भावना का विरोध करने वाले तत्वों पर पार्टी की नजर है। पार्टी कैडर लोगों की सेवा करने और समावेश को मजबूत बनाने के संकल्प पर काम करे। डॉ. फारूक ने सोमवार को जम्मू स्थित अपने आवास पर पीर पंजाल और चिनाब घाटी क्षेत्रों में पार्टी इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

डॉ. फारूक ने कहा कि नेकां का एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरना जम्मू-कश्मीर की सौहार्द, भाईचारे, सद्भाव और समावेश की भावना के विरोधी तत्वों के लिए जवाब है। जम्मू-कश्मीर के हर नुक्कड़ पर नेकां को भारी समर्थन पार्टी में लोगों के गहरे विश्वास को दर्शाता है। पार्टी की ताकत ग्राउंड जीरो के लोगों से निकलती है। नेकां ने हमेशा लोकाचार के महान मूल्यों को संजोया है। विभाजनकारी ताकतों को कठोर जवाब देने की जरूरत है। सत्ता शासन के लिए नहीं बल्कि मानवता की सेवा करने के लिए है और नेकां का यह राजनीतिक दर्शन का मूल सिद्धांत रहा है। धर्मनिरपेक्ष लोकाचार की प्रतिबद्धता को कायम रखा जाएगा। पार्टी में सभी स्तर पर कैडर को मजबूत बनाया जाए। पिछले कई दिन से डॉ. फारूक अब्दुल्ला जम्मू संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान विभिन्न प्रतिनिधिमंडल उनसे मिल चुके हैं। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, खालिद नजीब सुहरवर्दी, अब्दुल गनी मलिक, सैयद मुश्ताक अहमद शाह, बृज मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें