फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी चुनौती के लिए तैयार रहें नेकां कार्यकर्ता : फारूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेकां अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जम्मू-कश्मीर के सामने बड़ी चुनौती के लिए तैयार रहने को कहा है। पार्टी को इसके लिए और मजबूत किया जाए। केंद्र ने 2019 में अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करके दो केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया। हालांकि उन्होंने चुनौती के बारे में विस्तार से नहीं बताया है, लेकिन टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केंद्र सरकार परिसीमन अभ्यास के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जम्मू में अपने आवास पर बुधवार को विभिन्न पार्टी प्रतिनिधिमंडलों से चर्चा करते हुए डॉ. फारूक ने कहा कि नेकां हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी एक जनांदोलन है जो दशकों से लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। नेकां उन सभी उत्साही राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए एक स्वाभाविक गंतव्य है जो जम्मू-कश्मीर को शांति, प्रगति और विकास की ओर ले जाना चाहते हैं। शिष्टमंडलों में जिला अध्यक्ष उधमपुर सुनील वर्मा, नरेश बिट्टू जिला अध्यक्ष जम्मू ग्रामीण बी आदि शामिल हैं। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, शेख बशीर अहमद, खालिज नजीब सुहरवर्दी, दीपेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें